प्रदेश में फल फूल रहे माफिया राज और कुदमुडा तथा बठेना में हुई घटना के खिलाफ भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के गांव कुदमुरा में 4 लोगों की हत्या और उसके बाद मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र के बठेना गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था हुई मौत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज कांग्रेस सरकार के कुशासन में अपराध गढ़ बन गया है। यहां माफिया हर क्षेत्र में फलने फूलने और पनपने लगा हैं। समाज का प्रत्येकवर्ग चाहे वह व्यापारी वर्ग हो या महिला…बच्चे हों या आदिवासी.. वहीं‌ नौकरी पेशा समेत हर वर्ग पीड़ित हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के गांव खुद मुड़ा में 4 लोगों की हत्या होती है। उसके बाद पुनः मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र के बठेनागांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाती है। और पूरा शासन प्रशासन उसे बिना जांच किये ही आत्महत्या बताने पर तुल जाता है। बठेना और कुदमुडा गांव के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु  छ.ग.काग्रेस सरकार के खिलाफ आज बुधवार 17 मार्च  2021 भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मंडल में मुख्यमंत्री व  कांग्रेस सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। इसी परिपेक्ष में आज बिलासपुर के भी सभी मंडलों में प्रदर्शन हुआ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भाजपा दक्षिण के द्वारा कांग्रेस सरकार का पुतला दहन  C M D कॉलेज चौक में सुबह 11 बजे किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान उसमें मौजूद भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।। प्रदर्शनकारी भाजपाई, कदमुडा और बठेना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। । इसके पश्चात  भूपेश बघेल का पुतला जलाकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल प्रभारी मनीष अग्रवाल महामंत्री अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी एवं  रिंकू मित्रा एवं राजेश मिश्रा, प्रवीण सेन गुप्ता नवीन मसीह, रोशन सिंह, स्वयंवर यादव के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक, प्रशांत कश्यप, मनोज कश्यप, सचिन कायरवार, जितेंद्र अंचल, सिकंदर खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा कश्यप  मधुसूदन राव, राजेश साहू, ओंकार केसरवानी, रश्मि साहू ,केदार खत्री, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेश बंजारे ,मनीषगुप्ता ,दीपशिखा यादव, अयोध्या डहरिया ,सत्यजीत भौमिक, आशा निर्मलकर, मनजीत गोस्वामी, जवाहर बांधेकर,  विकास अंथोनी, हिमांशु यादव, डॉ मनमोहन दत्त, अभिषेक राज,साहिल कश्यप, अजीत शर्मा, रीता कोरी, अमन ताम्रकार, जक्की खान, विजय यादव तनुज वोहरा ,आयुष मेहता, वरुण दास,  अरुज मिश्रा, मोहित चंद्राकर, जितेन्द्र जांगड़े, मुकेश कश्यप, कैलाश गुप्ता ,योगेश ठाकुर, राम मिश्रा, रोहित गेडाम,, शशांक खान नीरज निर्मलकर, बबलू यादव ,अंशुमन शर्मा, मिलन सप्रे, आदि बडी संख्या में  भाजपा दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!