ननि चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा बिलासपुर संभाग की बैठक संपन्न

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बिलासपुर संभाग बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा व मुंगेली जिले में निवासरत् भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक निवृत्तमान, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक सहसंयोजक, पूर्व निगम मंडल आयोग अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका निगम के महापौर सभापति नेताप्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, नगरीय निकाय क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हमारे एक-एक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका होगी, क्योंकि कांग्रेस के नौ माह के कार्यकाल को देखकर जनता ने मुल्याकन कर लिया है कि कांग्रेस ने पूर्ण रूप से वादाखिलाफी कर सत्ता हासिल किया है और अपना विश्वास खो दिया है। आज आमजन हमारे साथ है क्योंकि उन्हें पता है जो विकास आज क्षेत्रों में दिख रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी ने किए है। हमारी सरकार ने जो नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास हेतु राशि जारी किए थे उसे भी कांग्रेस सरकार ने वापस मंगा लिया, आज प्रदेश की जनता के ऊपर कांग्रेस सरकार ने कर्ज थोपने का काम कर रही है, इन सभी विषयों को घर-घर पहुॅचाना है और कांग्रेस को बेनकाब करना है।
नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आज ही से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए हमें जुटना है और अधिक से अधिक निकायों में अपने प्रतिनिधि विजयश्री प्राप्त करें इसकी तैयारी हमें करना है। राजनीति लाभ के लिए कांग्रेस सरकार के पूरा गलत परिसीमन किया है। उसी प्रकार मतदाता सूची में भी एक वार्ड के मतदाता का नाम दुसरे वार्ड में चला गया है सिर्फ खाना पूर्ति की गई है। हमारे लोगों को चिन्हाकित कर नामों को भी कटवाया गया है उसे भी जुड़वाया जा रहा है। मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन पर बहुत से खामिया दिखाई दे रही है इस पर दावा आपित्त भी हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। लोकसभा के परिणाम देखकर कांग्रेस आज प्रदेश में घबराई हुई है क्योंकि उन्हें पता है कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें जनता नकारने वाली है। जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त किए है और निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं का एक ही भावना है भारतीय जनता पार्टी का जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक निर्वाचित होकर आए। सभी नगर पालिका निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत की परिस्थितियां अलग-अलग है उसी तरीके से चुनाव में भी उसका संचालन हमें करना है। बिलासपुर सांसद अरूण साव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता की आवाज बनकर हमें नगर सरकार बनाना है। बिलासपुर संभाग में अधिक से अधिक नगर में हमारी सरकार बनाना। नगरीय निकाय क्षेत्र हेतु हमारी केन्द्र की मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाए लागू किए है, इसका लाभ जिन हितग्राहियों को प्राप्त हुआ है उनसे सम्पर्क करना है। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्ष की पार्टी है और निश्चित ही हमारे कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में संघर्ष कर नगरीय निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेंगे। एक जुटता के साथ चुनाव में आमजनों के बीच पहुॅचना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि संगठन चुनाव में पूरे प्रदेश में चल रहा है बूथों के चुनाव लगभग पूर्ण होने वाला है, और अब मंडल के चुनाव प्रारंभ होने वाले है। सक्रिय सदस्यता भी मंडलों में समापन की ओर है। इसी के संगठन चुनाव के साथ-साथ हमें नगरीय निकाय चुनाव में भी जुटना है। भाजपा जिलाध्यक्ष व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए बिलासपुर संभाग से आए हुए पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का संभागीय बैठक में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बैठक में प्रमुख रूप से मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जवाहर नायक, अशोक चावलानी, कोमलगिरी गोस्वामी, मेघाराम साहू, किशोर राय, राजू सिंह क्षत्री, रामदयाल उईके, लखनलाल देवांगन, राजा पाण्डेय, जगन्नाथ पाणिग्राही, ओपी चौधरी, रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, अमर सुल्तानिया, प्रशांत सिंह, गुलशन ऋषि, मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, योगेश लाभा, नरेन्द्र शर्मा, सतविंदर पाल सिंह, मनोज सिंह, अजय जायसवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सतविन्दर पाल सिंह, मनोज सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, गोविंद यादव, सुब्रद दत्ता, उर्मिला यादव, ललिता डिक्सेना, नीरज जैन, द्वारिकेश पाण्डेय, यास्मीन खान, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, योगेश जैन, संतोष देवांगन, प्रकाश अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद साहू, आलोक कुमार सिंह, अनुप अग्रवाल, मुरारी गुप्ता, संजय भावनानी, सतीश झा, गुरूपाल सिंह, गोपाल शर्मा, अरूणधर दीवान, कपिल सिंघानिया, राजेश शर्मा, प्रदीप नामदेव, संतोष जब्बल, गोकुल नारायण यादव, राजेश यादव मिथलेश साव, राहुल थवाईत राकेश चंद्राकर, रवि मेहर, अनिल पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!