शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस 1 के द्वारा महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया


बिलासपुर. वर्ष 2014 में जब देश में आम चुनाव हुए उस समय भाजपा खुद ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया, आज इसी वीडियो को लेकर शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस 1 ने चौक चौराहों मंे जाकर विडियो को जनता को सुनाया और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि महंगाई से पूरा देश परेशान हैं, कम से कम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जहां पर महंगाई को छोड़ कर गए थे वहां तक वस्तुओं के दाम लाने की बात मोदी ने कही, आज केंद्र में मोदी की सरकार है, वही महंगाई से देश परेशान हैं नेहरू चौक से आज शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव महापौर रामशरण यादव. जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजरुद्दीन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, पार्षद राजेश शुक्ला, सांई भास्कर, सुभाष ठाकुर, अजय काले एवं संगठन के पदाधिकारी मोदी की आवाज को लेकर जनता के बीच पहुंचे। अटल श्रीवास्तव तथा जावेद मेमन ने कहा है कि जब 2014 में केंद्र में भाजपा सत्ता में आई तब अच्छे दिन का वादा किया था महंगाई डायन खाए जात है। गाना लेकर जनता को सुनाने निकले थे और आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है महंगाई को लेकर खुद पीएम मोदी अपने बयान पर फंस गए हैं आज शहर में कांग्रेसी मोदी के भाषण वाला वीडियो क्लिपिंग लेकर जनता के बीच पहुंचे हैं और महंगाई कम करने की मांग की है भाजपा जवाब देने के लिए आज कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ आज अभियान छेड़ दिया है पीएम मोदी के वीडियो क्लिपिंग की आवाज जनता को सुनाया है जिसमें पीएम मोदी ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है और आज केंद्र में खुद मोदी की सरकार है आज के आंदोलन मे रिजवान खान, रमजान गौरी, राज यादव, विराज रजक, सोहेल अहमद. मैडि राव, वकार खान, विनय वैद्य, अयाज खान उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!