ब्रम्ह लोक मासिक पत्रिका का विमोचन 31 को


बिलासपुर. समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “ब्रम्ह आलोक “का विमोचन समारोह 31 अक्टूबर रविवार को होगा। मंच के प्रदेश संगठंन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मे उपरोक्त निर्णय लिया गया कि मंच द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका” ब्रम्ह आलोक ” के स्वर्णिम अंक 100 ववें अंक का विमोचन रविवार 31 अक्टूबर शाम 5 बजे सरजू बगीचा आजादनगर मसानगँज स्थित विवाह गृह ” ज्ञानम पैलेस” में साँस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह पूर्वक संपन्न होगा। बैठक मे विशेष रूप से मंच के प्रदेशाध्यक्ष पं.बी.के.पान्डेय,उपाध्यक्ष पं.गोपाल तिवारी, पं.आदित्य त्रिपाठी, पं. करूणाशँकर अवस्थी, प्रदेश साँस्कृतिक सचिव पं. संजय तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पं.अमित तिवारी, पं.सुरेन्द्र तिवारी एवँ कार्यक्रम सँयोजक पं. सुदेश दुबे साथी शामिल रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!