February 22, 2022
घायल व्यक्ति को डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
बिलासपुर. दिनांक 22/02/2022 को समय 11:50 बजे सरकण्डा डायल 112 की टीम डीजल डलवाने जा रही थी कि बीच रास्तें में नेहरू चौक के पास बस स्टॉप में एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पडा हुआ थाl जिसे देख वे रुक गए आसपास के लोगों से पूछने पर जानकारी दिया गया कि वह व्यक्ति बस का इंतजार कर रहा था lऔर अचानक ही नीचे गिर कर घायल हो गया। जिसके मुह से ब्लड निकल रहा था। सरकण्डा डायल 112 द्वारा बिना किसी देरी किए उक्त घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुचाते हुए इलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती करा कर सराहनीय कार्य किया।