March 31, 2022
निगम ने शुरू कराया जोरा तालाब से जलकुंभी निकालने का काम , महापौर ने किया निरीक्षण
बिलासपुर. नगर निगम ने शहर के तालाबों की साफ सफाई शुरू कराई है। ऐसे में जोरा तालाब से जलकुंभी निकालने की कवायद की जा रही है। पूरे तालाब से जलकुंभी को निकाला जाएगा। जलकुंभी से पानी में प्रदूषण भी बढ़ता है। जिसके चलते जलचरों को भी खतरा बना रहता है। जलकुंभी और इसी तरह की खरपतवार निकालने के लिए निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थ्ो। ताकी शहर के तालाबों को एक बार फिर से सावारा जा सकें। वर्तमान में जोरा तालाब से नगर निगम ने सफाई कर्मचारी जलकुंभी निकालने के लिए लगाया हुआ है। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला जलकुंभी निकालने के काम को देखने पहंुचे महापौर यादव ने जोर तालाब में फैले जलकुंभी को जल्द से जल्द निकालने कहा साथ ही अफसरों को निर्देशित किया है कि जोरा तालाब के अलावा शहर के अन्य तालाबों की भी सफाई कराई जाए। जहां जलकुंभी फैली हुई है। इसे निकलवाया जाए। क्योकि हमारा शहर अभी भी भूमिगत जल स्त्रोत का ही उपयोग करता है। ऐसे में इन तालाबों में पानी होने से भू जल स्त्रोत रिचार्ज होते रहेगें जिससे गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिती काफी हद तक कम होगी। वहीं तालाबों में पानी होने से पशु पक्षियों को भी पीने के लिए पानी आसानी से उपलब्ध होगी। ऐसे में महापौर रामशरण यादव ने शहर के अन्य तालबों की सफाई कराने के लिए निगम के अफसरों को का निर्देश दिया है। मेयर यादव ने बताया कि जोरा तालाब में जलकुंभी निकालने की कवायद जारी है। इस काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
सरोवर धरोहर के तर्ज पर सवारे जा रहें तालाब
शहर के तालाबों को सरोवर धरोहर के तर्ज पर सवारा जा रहा है। जोरा तालाब के पहले तिफरा के बछेरा तालाब को भी सवारा जा चूका है। यहां अब 12 माह पानी भरा रहता है। साथ ही बंधवा तालाब को भी पीपीई मॉडल में तैयार किया गया है। इन दोनो तालाबों में लाइटिंग, बच्चों के ख्ोलने के लिए झुले, और वाक करने के लिए पथवे का निर्माण कराया गया है। इससे तालाबों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यहां सालभर पानी भी है। और लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।