May 16, 2022
अवैध शराब के साथ दो ग्रामीण पकड़ाए
बिलासपुर. बिल्हा पुलिस एवं आबकारी विभाग वृत्त बिल्हा द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर अलग अलग 2 मामलो में 02 आरोपियों पर की कार्यवाही थाना बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर होने वाले अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में बिल्हा पुलिस एवं आबकारी विभाग वृत्त बिल्हा का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी1.भाउराम जांगडे पिता दयाराम जांगडे उम्र 65 साल निवासी बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) 2.सुरेश कुमार घोसले पिता धनीराम उम्र 45 साल निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुरl जप्ती शराब – 1. देशी मंदिरा प्लेन 180 एम.एल. वाली 37 नग कुल 6.660 लीटर 2. 10 लीटर कच्ची महुआ शराब l