May 26, 2022
					    							
												नहाने गई भाभी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार
बिलासपुर. थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा छेडछाड करने वाले व्यक्ति पर की गई त्वरित कार्यवाही।आरोपी द्वारा पीडिता के गतिविधियों पर रखता था बुरी नजर।प्रकरण के आरोपी को तत्काल लिया गया हिरासत में।आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया द्वारा 25मई को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि  सुबह 11.30 बजे महिमानगर घर मे नहाने गई lतो पीडिता का देवर संजय बक्स आया और  बुरी नियत से अपनी तरफ खिच लिया और छेडछाड करने लगाl कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध अप.क्र. 374/2022 धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी संजय बक्स पिता चन्द्रशेखर बक्स उम्र 43 वर्ष निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी को बस स्टैण्ड के पास से दिनांक 26.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।   प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि अनिल दुबे, आरक्षक अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।


 
																							 
																							