पर्यावरण मंच ने किया हसदेव अरण्य बचाओ अभियान का समर्थन

बिलासपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पर्यावरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर जिला कलेक्टर बिलासपुर के नाम पंद्रह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। उपरोक्त पत्र में मुख्य रूप से हसदेव अरण्य क्षेत्र में आबंटित कोल ब्लॉक को निरस्त करने,एन टी पी सी सीपत से उत्सर्जित राखड़ का उचित निपटान करने, क्षेत्र में अवैध कोल डंपिंग यार्डों पर कार्रवाई करने , मस्तूरी स्थित राशि स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा उत्पन्न पर्यावरण समस्याओं पर रोक लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित अन्य पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन करने की मांग की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक  शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि पर्यावरण मंच के द्वारा इस सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय पर्यावरण समस्याओं को लेकर मंच के द्वारा जिला प्रशासन और क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिला बिलासपुर में जिला संयोजक  राजेन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक और भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष और बिलासपुर जिला प्रभारी  शंखध्वनि सिंह बनाफर, जिला अध्यक्ष  शंकर मेश्राम, जिला मंत्री  संजय तिवारी, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री  सुरेश तिवारी , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  पृथ्वी सहगल, भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के उपाध्यक्ष और पर्यावरण मंच के जिला संयोजक  राजेन्द्र सिंह, जिला सह-संयोजक  नागेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष  गंगाराम,  पुष्पा वैश्णव आकाश यादव, रुपेश यादव,करण सारथी,वासू,हिटकेश्वर,रोमी, विकास गुप्ता सहित लगभग पचास से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!