देशभर के इनोवेटर्स की तलाश में निकले अभिनेता राजीव खंडेलवाल

गौतम अदाणी की ‘वंदे भारतम’ पहल से जुड़े अभिनेता राजीव खंडेलवाल 
मुंबई /अनिल बेदाग: जाने-माने अभिनेता और टीवी होस्ट राजीव खंडेलवाल को गौतम अदाणी की देशव्यापी उद्यमिता पहल ‘वंदे भारतम’ का एम्बेसडर और होस्ट बनाया गया है। इस पहल के तहत वे देशभर के इनोवेटर्स, उद्यमियों और बदलावकर्ताओं की प्रेरक कहानियों को सामने लाएंगे। कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 800 से अधिक जिलों से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से 75 फाइनलिस्ट अहमदाबाद में आयोजित विशेष कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस के आसपास होने वाले ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगे।
राजीव खंडेलवाल ने कहा कि छोटे शहरों और गांवों के अनदेखे प्रतिभाशाली लोगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं, गौतम अदाणी ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है। ‘वंदे भारतम’ के लिए आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *