May 11, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव के आगमन पर जगह-जगह होगा स्वागत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद  अरूण साव के 14 अगस्त रविवार को बिलासपुर प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य किया जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव के बिलासपुर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव रायपुर से प्रातः 10.30 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओें द्वारा बिल्हा मोड में भाजपा मंडल बिल्हा, नयापारा चौक में बोदरी मंडल, काली मंदिर के पास तिफरा में तिफरा सिरगिट्टी मंडल में स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात राजीव गांधी चौक में बिलासपुर पश्चिम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसी प्रकार मगरपारा चौक में बिलासपुर दक्षिण मंडल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में बिलासपुर मध्य मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। तत्पश्चात श्री साव का काफिला करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे पहुॅचेगा जहॉ बिलासपुर जिले में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके पश्चात नेहरू चौक में भी स्वागत किया जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव के स्वागत हेतु बिलासपुर जिले में निवासरत् समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आजादी का अमृत महोत्सव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत
Next post जलभराव से मन्नाडोल इलाके का हाल बेहाल, घुटनों तक भरा पानी, निकासी नहीं होने पर रहवासी करेंगे चक्काजाम
error: Content is protected !!