May 12, 2024

अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विधानसभा चरोदा नगर निगम के पर्यवेक्षक बनाएं गए


बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी के हवाले से जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को असम चुनाव के बाद एक बार पुनः नगरीय निकाय चुनाव में चरोदा नगर पालिका निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया, साथ ही प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी को भिलाई नगर निगम और प्रदेश महामंत्री उत्तम वासुदेव को सारंगढ़ नगर पंचायत का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जायेंगे। प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई, चरौदा, रिसाली, बीरगांव नगर निगम सहित प्रदेश के नगर पालिका एवं नगर निगमों, नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक रजिस्ट्रेशन करायें और अपनी बारी आने पर टीकाकरण करायें : अटल श्रीवास्तव
Next post सरकार और भू-माफियाओं की मिलीभगत का खामियाजा भुगत रही है जनता : अमर अग्रवाल
error: Content is protected !!