यादव समाज के बैठक में अटल श्रीवास्तव ने मत एवं समर्थन मांगा

बिलासपुर.  यादव समाज भवन कोटा में, कोटा परिक्षेत्रे यादव समाज की बैठक हुई जिसमें सभी लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को विजयी बनाने का संकल्प लिया। छ.ग. में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही। समाज के प्रमुख नेताओं ने 5 साल में किए गए कांग्रेस सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि कांग्रेस के भूपेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। गोधन न्याय योजना, गौठान, गोबर खरीदी का कार्य समाज के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है।
यादव समाज के प्रमुख डॉ. कालीचरण यादव, चंद्रिका यादव, कृष्ण कुमार यादव (राजू यादव) ने समाज के लोगों से अपील की कि समाज एवं छ.ग. के लिए उत्थान करने वाली, विकास के रास्ते पर चलने वाली, गोधन के लिए कार्य करने वाली कांग्रेस पार्टी को हम सबको एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। समाज के लोगों ने बिलासपुर में राष्ट्रीय राऊत नाचा महोत्सव को स्थापित करने के लिए स्व. बी.आर. यादव एवं कांग्रेस के नेताओं को याद किया। डॉ. कालीचरण यादव ने कहा कि छ.ग. का सबसे बड़ा खेल स्टेडियम बहतराई में है जिसका नामकरण स्व. बी.आर. यादव के नाम पर रखा गया हैं। यादव समाज के प्रमुखों ने यह भी कहा कि 2023 में सरकार बनने पर जो घोषणाएं की गई है। किसान, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य उसका भी लाभ समाज के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यादव समाज कोटा के सेवानंद यादव, बहादुर यादव, सालिक यादव, मीना यादव, ललिता यादव, देवानंद यादव आदि मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!