यादव समाज के बैठक में अटल श्रीवास्तव ने मत एवं समर्थन मांगा
बिलासपुर. यादव समाज भवन कोटा में, कोटा परिक्षेत्रे यादव समाज की बैठक हुई जिसमें सभी लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को विजयी बनाने का संकल्प लिया। छ.ग. में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही। समाज के प्रमुख नेताओं ने 5 साल में किए गए कांग्रेस सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि कांग्रेस के भूपेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। गोधन न्याय योजना, गौठान, गोबर खरीदी का कार्य समाज के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है।
यादव समाज के प्रमुख डॉ. कालीचरण यादव, चंद्रिका यादव, कृष्ण कुमार यादव (राजू यादव) ने समाज के लोगों से अपील की कि समाज एवं छ.ग. के लिए उत्थान करने वाली, विकास के रास्ते पर चलने वाली, गोधन के लिए कार्य करने वाली कांग्रेस पार्टी को हम सबको एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। समाज के लोगों ने बिलासपुर में राष्ट्रीय राऊत नाचा महोत्सव को स्थापित करने के लिए स्व. बी.आर. यादव एवं कांग्रेस के नेताओं को याद किया। डॉ. कालीचरण यादव ने कहा कि छ.ग. का सबसे बड़ा खेल स्टेडियम बहतराई में है जिसका नामकरण स्व. बी.आर. यादव के नाम पर रखा गया हैं। यादव समाज के प्रमुखों ने यह भी कहा कि 2023 में सरकार बनने पर जो घोषणाएं की गई है। किसान, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य उसका भी लाभ समाज के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यादव समाज कोटा के सेवानंद यादव, बहादुर यादव, सालिक यादव, मीना यादव, ललिता यादव, देवानंद यादव आदि मौजूद थे।
More Stories
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...
भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता ऊब चूंकी है. वंदना राजपूत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता उब चुकी है।...
महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा
https://youtu.be/xsLmcMmLiVc बिलासपुर . महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,...