May 7, 2024

छेड़छाड़ का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

बिलासपुर. कोनी थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक सुबोध दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी युवक काम कर घर जा रही युवती से सरेराह युवक सुबोध दुबे छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने लगा था। जिसके बाद युवती ने थाना कोनी में रिपोर्ट लिखाई है, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। जिसे बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देश पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र में निजी संस्थान में नौकरी करने वाली युवती काम के बाद शाम को घर लौटते समय सुबोध दुबे नामक युवक बीते 15 दिनों से उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहा था। युवती पहले उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर आना-जाना कर रही थी,लेकिन 26 जून की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जाने के लिए पैदल निकली तो युवक ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ते हुए जबरदस्ती साथ चलने को कहने लगा। युवती ने हाथ छोड़ने के लिए कहने पर वह अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्रित होने लगे, जिसके बाद युवक भाग गया था। युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने घटना की रिपोर्ट कोनी थाने में दर्ज कराई। मामले में कोनी थाना में सुबोध दुबे के खिलाफ धारा 354, 354 घ के तहत जुर्म दर्ज किया गया था उसके बाद आरोपी युवक सुबोध दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मोदी राज में दूध, दाल-रोटी हुई महंगी
Next post डॉक्टर डे पर डॉक्टरों का हुआ सम्मान
error: Content is protected !!