May 8, 2024

राष्ट्रपति पर अमर्यादित बयान से भड़के भाजपाई, कांग्रेस नेताओं का जलाया पुतला

बिलासपुर. गरीब, आदिवासी महिला राष्ट्रपति को कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपत्नी कहने पर भाजपा द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जब एनडीए ने राष्ट्रपति हेतु गरीब, आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाया तब से ही गरीब, आदिवासी एवं महिला विरोधी कांग्रेस के नेता कभी उनको कठपुतली कभी अमंगल कहना प्रारंभ कर दिया और आज जब गरीब, आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति है तो कल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को जान बुझकर “राष्ट्रपत्नी“ बोला गया उसका भारतीय जनता पार्टी संसद से लेकर सडक़ पर विरोध कर रही। बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपत्नी कहने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी हिंदुस्तान की जनता से माफी मांगे। आदिवासी बेटी एवं नारी के अपमान को नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहना भारत राष्ट्र का अपमान है। भारत राष्ट्र की नारी शक्ति का अपमान है। भारत के 130 करोड़ नागरिकों का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजाति नागरिकों सहित सारी दुनिया के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। भारत की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी करार देने के पीछे कांग्रेस का क्या मकसद है, यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए।
आज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया एवं सोनिया गांधी व अधीर रंजन चौधरी से मांफी मांगने की मांग की। पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, विभा गौरहा, रौशन राही, दिनेश देवांगन, तिलक देवांगन, केतन सिंह, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, रोशन सिंह, दीपक शर्मा, सत्यजीत भौमिक, नीतिन छाबड़ा, मोनू रजक, निरजा सिन्हा, बबिता ताम्रकार, रजनी यादव, शोभा कश्यप, दिलीप नारायण, लोकेश्वरी राठौर, रीना गोस्वामी, मिनाक्षी बोमर्डे, सरीता कामडे, नीता साहू, नीलम गुप्ता, वंदना तिवारी, मीना गोस्वामी, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, रितेश सोनकर, आकाश राय, गप्पू सोनकर, आशुतोष गोयल, साहिल कश्यप, आयुश मेहता, मुस्ताक मेमन, अंचल दुबे, शशांक श्रीवास्तव, शाहिल भाभा, राजा नायडू, देव यादव, अभिषेक दुबे, पंकज जायसवाल, संस्कार सोनी, गुलशन खाण्डेकर सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वतंत्रता सेनानियों के शोध कार्यों को बढ़ावा देकर नयी पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा : कुलपति
Next post दुर्ग–निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एवं उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा
error: Content is protected !!