Category: देश विदेश

पूरे देश में लागू होगा NRC, किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं : अमित शाह

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि किसी को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से डरने की जरूरत नहीं है और यह पूरे देश में लागू किया जाएगा. यहां राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा, “एनआरसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें ऐसा कहा जाए कि इसमें दूसरे धर्म के

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का रुख बरकरार, सेंसेक्स 40,000 के पार

मुंबई. देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख बना हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाले प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स को सुबह 11.22 बजे 283.06 अंकों की तेजी के साथ 40,752.76 पर कारोबार करते देखा गया. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी को लगभग इसी समय 80.30 अंकों की तेजी

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने पर कांग्रेस का हंगामा, स्‍वामी बोले- विरोध करने वाले कोर्ट जा सकते हैं

नई दिल्ली. गांधी परिवार (Gandhi Family) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की एसपीजी (SPG) सुरक्षा हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा में प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी सुरक्षा बहाल करने की मांग की. पार्टी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि चारों नेताओं की एसपीजी सुरक्षा बहाल किया जाना

प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में मौजूद थे PM मोदी, लेकिन नदारद थे NDA-BJP के 150 सांसद

नई दिल्ली. संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session 2019) चल रहा लेकिन सांसदों की उपस्थिति स्पीकर समेत सत्ता पक्ष के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है. बुधवार को संसद के निचले सदन लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लोकसभा में आ गए थे लेकिन बीजेपी के आधे सांसद लोकसभा में गायब

पाकिस्तानी सेना ने कहा, सरकार से किसी तरह का मतभेद नहीं

कराची. पाकिस्तान में सेना और इमरान सरकार के बीच मतभेदों की चर्चाओं ने इतना जोर पकड़ा हुआ है कि पाकिस्तानी सेना को सामने आकर खुद कहना पड़ा कि उसका सरकार से किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के प्रमुख मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 14 तालिबान आतंकी मारे गए

कुंदुज (अफगानिस्तान). अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में अफगान वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान के डिविजनल कमांडर सहित कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि अफगान वायुसेना ने कुंदुज में आर्की जिले के कारलुक में तालिबान आतंकवादियों के ठिकाने पर सोमवार रात

महाराष्‍ट्र की इस ‘बड़ी समस्‍या’ को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे शरद पवार

नई दिल्‍ली. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी के बीच आज राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्‍यक्ष शरद पवार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. हालांकि उनकी यह मुलाकात महाराष्‍ट्र में किसानों के हालातों को लेकर होगी. जानकारी के अनुसार, पवार और पीएम मोदी के बीच मुलाकात आज दोपहर 12:40 बजे होगी. बताया जा

गांधी परिवार की सुरक्षा करेंगी लेवल-4 किस्म की बुलेट प्रूफ गाड़ियां, आईडी बम से भी नहीं होगा खतरा

नई दिल्ली. देश के जाने माने वीवीआईपी की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ (CRPF) ने फैसला किया है कि वो अपने काफिले में लेवल-4 किस्म की बुलेट प्रूफ गांड़ियों को शामिल करेगी. जिससे आईडी धमाके और आतंकी ग्रुपों की तरफ से किए गए किसी भी हमले को बड़े आराम से नाकाम किया जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी के

बिलावल बोले- ज्यादा बारिश होती है तो ज्यादा पानी आता है, इमरान ने कहा- आइंस्टीन भी कब्र में हिल उठे

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) के बारिश के सिद्धांत पर उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि इससे वैज्ञानिक भी चकरा गए हैं. चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के अंतर्गत बने हवेलियां ठकोट प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खान ने कहा, “बिलावल ने

नवाज़ शरीफ एयर एम्बुलेंस से लंदन के लिए रवाना

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ (Nawaz Sharif) मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे लाहौर से एयर एम्बुलेंस के जरिए लंदन के लिए रवाना हो गए. जानकारी अनुसार, नवाज़ शरीफ के साथ उनके भाई पीएमएल- एन पार्टी अध्यक्ष शबाज़ शरीफ के साथ ही डॉक्टर्स भी इस एयर एम्बुलेंस में मौजूद रहेंगे. नवाज़ शरीफ को उनकी निरंतर

ऑस्ट्रिया में भारी बारिश और बर्फबारी का कहर, 3 प्रांत प्रभावित, 1 की मौत

वियना. बारिश और बर्फबारी के मौसम ने तीन आस्ट्रियाई राज्यों में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है और एक शख्स की मौत भी हो गई. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आस्ट्रियाई (Austria) प्रांतों केरिन्थिया, ईस्ट टायरॉल और साल्जबर्ग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात से ही भारी बर्फबारी और बारिश होने के कारण आपात

दाउद इब्राहिम के साथी की प्रॉपर्टी को नहीं मिला कोई खरीददार, असफल रही नीलामी

मुंबई. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के सहयोगी इकबाल मिर्ची (Iqbal Mirchi) की प्रॉपर्टी को खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. मंगलवार सुबह SAFEMA के नरीमन प्वॉइंट दफ्तर में नीलामी (Auction) की शुरुआत होनी थी लेकिन इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए किसी ने भी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया. अधिकारियों का दावा है कि, मुंबई

धारा 144 के उल्‍लंघन के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली. जेएनयू (JNU) प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने धारा 144 (section 144) तोड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस ने किशनगढ़ थाने में केस दर्ज किया है.  इस प्रदर्शन में दिल्ली (delhi) के पुलिस के 30 जवान और जेएनयू के 15 छात्र घायल हुए थे.  बता दें फीस बढो़तरी के खिलाफ सोमवार (18

अयोध्‍या पर SC का निर्णय पूर्ण न्‍याय नहीं, आर्टिकल 142 का सहारा लिया गया: ओवैसी

नई दिल्‍ली. एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अयोध्‍या केस (Ayodhya Case) में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि बाबरी मस्जिद टायटल सूट में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय किसी भी तरह ‘पूर्ण न्‍याय’ नहीं है. इसके लिए संविधान के आर्टिकल 142 का सहारा लिया गया. गौरतलब

पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 7 IED जब्त, जम्मू-राजौरी हाईवे पर 2 IED भी सेना ने किए नाकाम

पुंछ. सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए विस्फोटक उपकरण और एक वायरलेस सेट को जब्त किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि रविवार को सुरनकोट के जंगल में संदिग्ध लोगों की आवाजाही के बारे में ग्रामीणों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 950 बार हुआ सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लघंन: सरकार

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) और आर्टिकल 35A  खत्म करने के बाद सीमा पार से नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्ध विराम उल्लंघन की 950 घटनाएं घटी है. गृह मंत्रालय (home ministry) ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी.  गृहमंत्रालय ने कहा कि कि सीजफायर उल्लंघन के मामलों में

इमरान का अचानक छुट्टी लेना बना चर्चा का विषय, लोग बोले- PM की कुर्सी जाने वाली तो नहीं!

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के राजनैतिक गलियारों में इमरान सरकार पर छाए अनिश्चितता के बादल चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार को समर्थन दे रहे अन्य दलों के रुख ने तथा सैन्य प्रमुख के साथ लंबे समय बाद इमरान की मुलाकात में दोनों की भाव-भंगिमाओं और इसके तुरंत बाद इमरान के दो दिन

हिंद महासागर में हिंदुस्तानी हंटर, दुश्मन की पनडुब्बियों को खोजकर करेगा तबाह

नई दिल्ली. समंदर में दुश्मन की पनडुब्बी के ख़िलाफ़ भारत का कोई जवाब नहीं. भारत के पास पनडुब्बी का वो अल्टीमेट किलर है…जिसकी बराबरी में पाकिस्तान और चीन के पास कुछ भी नहीं है. हम बात कर रहे हैं पोज़ाइडन-8 आई विमान की. ये विमान P-8 I दुश्मन की पनडुब्बियों को समुद्र की गहराइयों से खोजकर

राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझानों में गोतबया राजपक्षे सबसे आगे

कोलंबो. श्रीलंका (Sri Lanka) में 8वें राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए कल (शनिवार) डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझानों में श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के उम्मीदवार पूर्व रक्षा सचिव गोतबया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) अच्छी लीड के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. इस समय गोतबया राजपक्षे 52.87 प्रतिशत वोट

अमेरिका-चीन व्यापारिक वार्ता की प्रगति से तय होगी शेयर बाजार की चाल

मुंबई. विदेशी बाजार से मिलने वाले संकेतों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल तय होगी, खासतौर से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में होने वाली प्रगति पर बाजार की नजर रहेगी. वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझान से भी बाजार को