Category: देश विदेश

PM मोदी ने मलेशियाई पीएम से की मुलाकात, भगोड़े जाकिर नाईक के प्रत्‍यर्पण का उठाया मुद्दा

नई दिल्‍ली. रूस के दो दिनी दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने व्‍लादिवोस्‍तोक में मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्‍मद से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने भगोड़े उपदेशक जाकिर नाईक (Zakir naik) के प्रत्‍यर्पण का मुद्दा उठाया. इस पर मलेशियाई प्रधानमंत्री ने जाकिर नाईक (Zakir naik) के मामले में भारत का पूरा सहयोग करने की बात कही. बैठक में तय हुआ

रूस के व्लादिवोस्तोक में पीएम मोदी और पुतिन मिले, दोनों के बीच होनी है द्विपक्षीय चर्चा

व्लादिवोस्तोक. दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्लादिवोस्तोक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी रूस के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का संयुक्त दौरा किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया. रूस के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड पर जाने से पहले

ईरान में पकड़े गए 3 भारतीय युवकों को छुड़ाने के लिए सांसद ने MEA को लिखा पत्र

आगरा. ईरान में तीन भारतीय युवकों की गिरफ्तारी को लेकर फेतहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है. यूएई की ऑयल कंपनी में काम करने वाले इन युवकों को ईरान में गिरफ्तार किया गया है.  गिरफ्तार किए गये तीनों भारतीय युवकों के नाम राजवीर (फतेहपुर सीकरी), राजकुमार चौधरी (भरतपुर) और मिथुन

पाकिस्तान का 1971 से भी बुरा हाल करेंगे, उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी : भारतीय सेना

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने में लगा हुआ है. लेकिन जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा है. भारतीय सेना ने आज बताया कि पाकिस्तान की तरफ से

7 दिन पहले 26 हजार में खरीदा था सेकेंड हैंड ऑटो, नए नियम के बाद कट गया 47,500 का चालान

नई दिल्‍ली. पूरे देश में ट्रैफिक के नए नियम लागू होने के बाद हर जगह से नियमों का उल्‍लंघन करन वाले वाहन चालकों के चालान (Traffic Challan) कटने और भारी जुर्माना देने की खबर सामने आ रही है. बुधवार को ओडिशा (Odisha) के भुवनेश्‍वर (Bhubaneswar) में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक ऑटो ड्राइवर का 47,500 हजार

UAPA कानून के तहत मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, लखवी आतंकवादी घोषित

नई दिल्ली. भारत सरकार ने बुधवार को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे हुए 4 साजिशकर्ताओं को आतंकवादी घोषित किया है. इस लिस्ट में हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर और जकी उर रहमान लखवी का नाम शामिल है. बता दें कि साल 2008 में  26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात

बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ी, कल लगाया था हमले का आरोप

अयोध्या. अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारीपर हुए कथित हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जानकारी के मुताबिक, बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा में एक और पुलिस के जवान को तैनात किया गया है.  इकबाल अंसारी की सुरक्षा में अब तीन जवानों की तैनाती होगी. आपको बता दें इससे

PM मोदी के दौरे से पहले आज मथुरा पहुंचेंगे CM योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्ली/मथुरा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधावर को एक दिवसीय दौरे पर कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आज (04 सितंबर) को दोपहर 12 बजे वेटरनरी विश्व विद्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक कर, कार्यक्रम का जायजा लेंगे. दरअसल, 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा

शिवसेना ने सामना में लिखा, ‘मनमोहन सिंह की सलाह को गंभीरता से लेना ही राष्ट्रहित है’

मुंबई. मंदी की आहट को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं. शिवसेना ने सामना में लिखा है, ‘अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने साहसी कदम आगे बढ़ाया और देश इसे लेकर प्रसन्न है. परंतु कश्मीर और आर्थिक मंदी दो अलग विषय हैं. कश्मीर में विद्रोही सड़क पर उतरें तो उन्हें बंदूक के जोर पर पीछे

UNICEF सम्‍मेलन में भी कश्‍मीर राग गाने लगा पाकिस्‍तान, कांग्रेस सांसद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्‍ली.  कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद से बौखलाया पाकिस्‍तान हर अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ बोलने से नहीं चूक रहा, लेकिन उसे हर जगह मात मिल रही है. अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर मुद्दा उठाया और उसे मुंह की खानी पड़ी. मौका था श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित यूनिसेफ दक्षिण एशियाई

रोहित पवार की फेसबुक पोस्ट पर बीजेपी की प्रतिक्रिया, ‘हम बदले की राजनीति नहीं करते’

मुंबई. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के नाती रोहित पवार ने एक इमोशनल फेसबुक पोस्ट लिखी है. पोस्ट में रोहित पवार लिखते है कि जब जरुरत होती है तो पवार साहब की सलाह लेते है. जब जरुरत होती है तो बारामती में आकर शरद पवार साहब की प्रशंसा की जाती है और चुनाव आते ही वही पूछ रहे

नए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना करना पड़ रहा भारी, स्कूटी का कटा 23,000 रुपये का चालान

नई दिल्ली. देशभर में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना लोगों को भारी पड़ रहा है. इसका ताजा मामला दिल्ली के गुरूग्राम में देखने को मिला. दरअसल, दिल्ली के एक शख्स का गुरुग्राम में 23,000 रुपये का चालान कटा है, क्योंकि वह सड़क पर नियमों का उल्लंघन करते पड़ा गया

कभी यूपी पुलिस ने खोजी थी आजम खान की भैंस, अब भैंस चोरी के मामले में ही दर्ज की FIR

रामपुर. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल, आजम खान पर दो और मुकदमें दर्ज हुए हैं, जिसमें भैंस चोरी भी शामिल है. बीते चार दिनों में आजम खान पर शहर कोतवाली में 11 मुकदमें दर्ज हुए हैं. बता

पाकिस्तान को एक और झटका, मालदीव में स्पीकर समिट में PAK के सभी दावे खारिज

माले. अंतरराष्ट्रीय जगत में पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. माले में आयोजित दक्षिण एशियाई स्पीकर समित में कश्मीर को लेकर पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी दावे खारिज कर दिए गए. सूत्रों के मुताबिक, माले घोषणापत्र स्वीकार करने के दौरान पाकिस्तान के संसदीय प्रतिनिधि द्वारा किए गए सभी दावों को अनदेखा कर दिया.  इससे पहले,

…लोग बेसब्री से कर रहे थे पोप फ्रांसिस का इंतजार और वो 25 मिनट तक ‘गायब’ रहे

नई दिल्‍ली. पोप फ्रांसिस रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर में अपने साप्ताहिक संबोधन के लिए देर से पहुंचे. लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्‍हें आने में देरी हो गई. तय समय से थोड़ी देर बाद अचानक पोप यहां पहुंचे और उन्‍होंने खुद लोगों से देरी से आने की वजह बताई, जिसे जानकर लोग

पी चिदंबरम जाएंगे जेल या मिलेगी जमानत, आज होगा फैसला

नई दिल्ली. आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है. अदालत में आज इस बात का फैसला होगा कि उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जाएगा या उनको जमानत मिल जाएगी.  बता दें अदालत ने सोमवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की

आपदा ने किया सब बर्बाद, अब न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए चक्कर काट रहे हैं सेब काश्तकार

देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र में आई आपदा ने न सिर्फ क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है बल्कि अब वहां के सेब के काश्तकारों को भी बर्बादी के मुहाने पर ला खड़ा किया है. हालात ये हैं कि अब काश्तकारों को बैंक का लोन चुकाने की चिंता सताए जा रही है और वो सरकार से न्यूनतम समर्थन

अयोध्‍या केस के साथ मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली.अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट 18वें दिन की सुनवाई आज करेगा.17वें दिन की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा था कि रामलला के वकील वैद्यनाथन ने अयोध्या में लोगों द्वारा परिक्रमा करने संबंधी एक दलील दी थी. लेकिन कोर्ट को मैं बताना चाहता हूं कि पूजा के लिए की

हाफिज सईद के खिलाफ अदालत में आज शुरू होगी सुनवाई

इस्लामाबाद. मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत में सुनवाई शुरू होगी.  बता दें हाफिज सईद को बीती 17 जुलाई को सीटीडी ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था.  हाफिज गुजरांवाला में दर्ज मामलों में जमानत लेने के लिए जा रहा था जब उसे सीटीडी अधिकारियों ने गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में 17वें दिन की सुनवाई आज, अब सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से होगी बहस

नई दिल्ली. अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में 17वें दिन की सुनवाई सोमवार को होगी. सोमवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से बहस शुरू होगी. पिछली सुनवाई में शिया वक्फ बोर्ड ने कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक तिहाई हिस्सा मुस्लिम को दिया था, न कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को. हमारा वहां दावा