बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में छग योग आयोग के अध्यक्ष की हार्ट अटैक में मौत
बिलासपुर। तिफरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बेहोशी की हालत में सिम्स में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया है।
तिफरा में सोमवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का मंगलवार को दूसरा दिन था। इस दौरान रूपनारायण सिन्हा की तबीयत बिगड़ी। इसेक बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिम्स में भर्ती कराया गया था। परिजन सिम्स से शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं। रूपनारायण बीेजपी के इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी थे। वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सामाजिक और योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।



