
कलेक्टर अवनीश शरण ने नामांकन की तैयारी का लिया जायज़ा
जिला कार्यालय में बढ़ रही लोगों की चहल – पहल
बिलासपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी औरc अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए। समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा। सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए। निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है। मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। कलेक्टोरेट में चहल पहल बढ़ गई है। बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
More Stories
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...
नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार
बिलासपुर. ग्राम परसोड़ी (परसदा) निवासी प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक बेटी अपने सहेलियों के...
जिला पंचायत क्रमांक 3 में स्मृति श्रीवास के पक्ष में जबरदस्त माहौल
बिलासपुर. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक...
पूरे राज्य में बजा भाजपा का डंका… बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत, पूजा विधानी भारी मतों से जीती
49 पार्षद भाजपा के तो महज 18 में कांग्रेस सिमटी, तीन वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जमाया कब्जा बिलासपुर/ अनिश...
बिलासपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे: तोखन साहू
https://youtu.be/TtCuyY9EhHI बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज...
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य… दीपक बैज
रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी...