May 12, 2024

कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बना कर सामाजिक समरसता और देश के हर वर्ग के उत्थान के लिये मार्ग खोला। देश बाबा साहब के अमूल्य योगदान को कभी भुला नहीं सकता। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय साहू, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस आईसेल के उपाध्यक्ष मणी प्रकाश वैष्णव, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल, पीलू भतपहरी, मंगल, बबीता संगुप्ता कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग की बैठक लिया
Next post युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की हुई जीत
error: Content is protected !!