May 12, 2024

कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदेश भर में किया प्रदर्शन

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के विरूद्ध केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा भेजवाये गये ईडी के सम्मन के खिलाफ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के पास पुजारी पार्क के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मोदी सरकार और उसके पिट्ठू इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, ईडी ने सत्य को ललकारा है। सत्य को आवरण की जरूरत नहीं, ना उसे दबाया जा सकता, ना झुकाया जा सकता। केन्द्रीय दिल्ली में कायर मोदी सरकार ने पुलिस के हजारों नाके लगाकर, हजारों पुलिस के जवान लगाकर केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तब्दील करके अघोषित आपातकाल लगाकर ये बात साबित कर दिया है कि कांग्रेस के सत्याग्रह से, श्री राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इस सत्याग्रह से मोदी सरकार की चूलें हिल गई हैं। मौन धरने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ईडी दफ्तर का घेराव किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, मंत्री अनिला भेड़िया, अनिता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, छाया वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, अमरजीत चावला, सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, राजेन्द्र साहू, गिरीश दुबे, महेन्द्र छाबड़ा, गुरूमुख सिंह होरा, उधोराम वर्मा, प्रमोद दुबे, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव, कांग्रेसजन शामिल हुये।

आबकारी उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर के विरोध कार्यक्रम में शामिल हुये। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद में भी शामिल हुये। राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा द्वारा किये जा रहे षडयंत्र के विरोध में नारायणपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी जी की अगुवाई में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन विश्राम गृह के सामने किया गया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधायक राजिम अमितेश शुक्ला के मार्गदर्शन नेतृत्व मे मौन प्रदर्शन सत्याग्रह किया गया। वही विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राजा राम का संकीर्जन किया। रायपुर ग्रामीण में डोमेश्वरी वर्मा, धनराज मध्यानी, चंद्रशेखर चंद्राकर, उत्तरा कमल भारती, कोमल साहू, दुर्गेश वर्मा, देवादास टंडन, भारती देवांगन, दिनेश ठाकुर, सौरभ शर्मा, विद्याभूषण सोनवानी, सौरभ मिश्रा, गिरधारी साहू, योगेन्द्र सोलंकी, घनश्याम वर्मा, महेश अग्रवाल शामिल हुये। रायगढ़ शहर, सुकमा कोण्डागांव, बिलासपुर, जगदलपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली में भी विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने 50 एवं 100 रूपये के स्टाम्प उपलब्ध नहीं होने पर चिंता व्यक्त की
Next post हॉटल मैनेजमेंट में रोजगार की अपार संभावनायें : अटल श्रीवास्तव
error: Content is protected !!