May 6, 2024

कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा बृहस्पति बाजार में नुक्कड़ सभा

कांग्रेस ने कहा_भाजपा सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। राहुल गांधी  की पदयात्रा खबर आई भाजपा. देश की जनता राहुल गांधी के साथ
 सत्ता पाने के लिए भाजपा दूसरे दलों के सांसदों पर दबाव डाल रही है

बिलासपुर. जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत बृहस्पति बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेमन की अगुवाई में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में कांग्रेस जनों ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। नुक्कड़ सभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे महापौर रामशरण यादव का विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, राकेश शर्मा शिवा मिश्रा महेश दुबे , महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंकी बत्रा सीमा धितेष सीमा पांडे ऋषि पांडे आदि ने जनता के समक्ष केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा है कि केंद्र की सरकार आम जनता ने बनाई। लेकिन केंद्र की सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे वह आज तक पूरे नहीं किए।  अदानी और अंबानी की और मोदी की तिकड़ी का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार  भाई से भाई को लड़ा रही है।  इंदिरा गांधी राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की यात्रा पूरे देश में थी और उनकी पदयात्रा से मोदी सरकार हिल गई है। सदन में राहुल गांधी ने अदानी की कंपनी के २0000 करोड रुपए का सवाल उठाया तो केंद्र की भाजपा सरकार ने षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी ।

भाजपा की सरकार ने राहुल गांधी को घर से निकालने का काम किया। देश की एकता अखंडता और देश की आजादी में जिस परिवार ने बलिदान दिया आज भाजपा सत्ता के लिए राहुल गांधी को घर से बाहर निकाल रही है।  उनकी सदस्यता समाप्त कर रही हैं।  आज देश में महगाई चरम में है । जनता को जगाने के लिए पूरे देश में पूरे देश में कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रही है।  देश में जनता राहुल गांधी के साथ चल रही है। विजय ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। अरपा नदी को लेकर पूर्व मंत्री पर निशाना साधा और कहां की भाजपा ने शहर के लोगों को टेमस नदी का सपना दिखाया।  भूपेश बघेल की सरकार बनते ही अरपा का सौदरीकरण का काम शुरू हो गया। अरपा के दोनों ओर  सड़कें बन रही है दो बैराज बन रहे हैं। अब अरपा पानी में गंदा पानी नहीं जाएगा। जीवनदायिनी अरपा नदी  का जलस्तर बढ़ेगा। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। एकता और अखंडता की बात करती है उससे पीछे नहीं हटते चाहे प्राण की आहुति क्यों ना देना पड़े। 23_24 में कांग्रेस का परचम लहराने जनता से सहयोग मांगा।  महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जिस तरह से देश में लोकतंत्र प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है जिसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में मोदी सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह चलाया जा रहा है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मकान के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में गांव गांव में कांग्रेस के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करना और सदन से  राहुल गांधी को बाहर करना अशोभनीय और निनंदिनी हैं।  भाजपा की सरकार से सवाल पूछने पर सदन वाले माइक बंद कर दिया जाता है। जब भाजपा की बारी आती है तो तो जवाब नहीं देते। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तभी यही वह लोग हैं जो छोटे से छोटे मुद्दे को सदन में उठाते थे।  सांसद जनता के हित में बात नहीं कर सकते। किसी एक व्यक्ति के नाम लेने से प्रधानमंत्री उत्तेजित हो जाते हैं। दूसरे दलों के नेताओं के छापामार कार्रवाई करके अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए दबाव डालते हैं। महापौर ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आने वाले समय में300 सीट तो दूर 200 में भी नहीं जीत पाएगी। प्रजातंत्र को बचाने की जिम्मेदारी जनता को ।ज आने वाले चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाने की अपील कांग्रेस जनों ने की।

छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छा काम कर रहे हैं आने वाले समय में केंद्र की सरकार भी छत्तीसगढ़ के लिए काम करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01के अध्यक्ष जावेद मेंमन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के तहत सदन से बाहर करने की कार्रवाई की गई है। देश की जनता सब जान रही है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार पर भरोसा किया है उसी प्रकार अब देश में बदलाव का समय आ गया है।  केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश में भयमुक्त वातावरण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एससी एसटी ओबीसी, युवाओं ,महिलाओं के साथ धोखा किया है आज महंगाई से आम जनता परेशान है। अदानी और अंबानी के नाम पर पूरे देश की विरासत को केंद्र की सरकार बेच रही है। अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय , महेश दुबे,ऋषि पांडे,सीमा पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करो युवाओं कोको रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन केंद्र की सरकार ने युवाओं और महिलाओं को गुमराह किया झूठ बोला।   शिवा मिश्रा  ने कहा कि भाजपा की सरकार और जासूसी झूठ और झांसे से आम जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा के नेता इसे झूठ देश को आजाद 2014 में बता रहे हैं। हमारे पुरखों के द्वारा बनाई गई पब्लिक सेक्टर यूनिट्स मोदी सरकार कौड़ी के दाम में बेच रही है। जो चीज उन्होंने नहीं बनाया तो इसलिए उन्हें तकलीफ भी नहीं होती।  इसे कांग्रेस ने देश की जनता के साथ मिलकर बनाया था आज जनता को समझने की बात है। भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है। । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का घर ले लेना से दुख नहीं होता। कांग्रेस के साथ देश की जनता खड़ी हुई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा धितेश,पिंकी बत्रा, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, सुभाष ठाकुर ,  रामा बघेल, अनिल शुक्ला, धर्मेश शर्मा , देवेंद्र  सिंह.अन्नपूर्णा धुव, शुभलक्ष्मी, रामचंद्र छतरी, राजेश ताम्रकार, भरत जोशी, जहूर अली युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद अयाज रमजान गोरी रिजवान खान मारगेट बेंजामिन, अजय श्रीवास, गुड्डू यादव, जनक यादव ,आशु शर्माआदि ने सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा के माध्यम से आज कांग्रेस जनों ने बृहस्पति बाजार चौक मोदी सरकार के लाभ हमला बोला। और कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ क्षमता हासिल करना। सत्ता प्राप्त करने के लिए भाजपा किसी भी हद में जा सकती है। भाजपा ने जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है। महंगाई और नोटबंदी से जनता को परेशान करने का काम भाजपा ने किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि पांडे ने किया आभार प्रदर्शन सुभाष ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Next post रमन सरकार की अकर्मण्यता के कारण अटका था महानदी जल बंटवारा-कांग्रेस
error: Content is protected !!