SIR के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

 

नयी दिल्ली. कांग्रेस आज रामलीला मैदान में रैली आयोजित करके ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करेगी तथा सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव में कथित तौर पर धांधली करने के लिए ‘मिलीभगत’ को लेकर कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी।

एसआईआर के खिलाफ आयोजित होने वाली इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधित करने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत शीर्ष नेता रैली में भाग लेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!