डॉ.सत्यनारायण आध्यात्म विभूषण सम्मान से सम्मानित
बिलासपुर. मनियारी साहित्य एवं सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष, श्रीमद्भागवत व मानस परिवार छत्तीसगढ़ के संयोजक, संस्थापक शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक डॉ. सत्यनारायण तिवारी हिमांशु महाराज को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योगदान के लिए सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार में छग राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विनय कुमार पाठक, राजभाषा आयोग के सचिव डॉ.अभिलाषा बेहार,वरिष्ठ समाज सेवी एस.डी.बड़गइयां,डॉ.रमेशचंद्र श्रीवास्तव,डॉ.विष्णु कुमार तिवारी के कर कमलों से राज्य स्तरीय आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026से
से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा प्रदान किया गया ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के प्रधान पाठक सारधा लोरमी निवासी डॉ.तिवारी इसके पूर्व राज्यपाल सम्मान सहित करीब दो सौ से अधिक शासकीय/अशासकीय सम्मान से सम्मानित किए जा चुके है।
सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार मे शाम 6 बजे डॉ. तिवारी सहित 24 अन्य विभूतियों का सम्मान तथा विभिन्न प्रकार की पर्यावरण संरक्षण व जागरण के कार्यक्रम समिति व छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष डॉ.विवेक तिवारी एवं कार्यक्रम संचालक डॉ.राघवेन्द्र दुबे ने दी। राज्य स्तरीय आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026से सम्मानित होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,उपमुख्यमंत्री अरूण साव जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू नगर पालिकाध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डॉ.अशोक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको एवं संगठन प्रमुखों ने डॉ.तिवारी महाराज को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई देते कहा कि डॉ.तिवारी साहित्य, समाज व धर्म सेवा में प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।


