May 5, 2024

कांग्रेस राज में हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है : सवन्नी

बिलासपुर. ढाई साल के कांग्रेस शासन काल में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। दारू और बालू माफिया सरकार चला रहे हैं। कभी शांति टापू कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, आदिवासी युवतियों के साथ अनाचार हो रहा है। शोभायात्रा निकालने वाले लोगों को गाडिय़ों से रौंदा जा रहा है। उक्त बाते प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवननी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में सवन्नी ने कहा कि पत्थलगांव में धार्मिक शोभायात्रा में शामिल लोगों को रौंदा गया। इस हादसे में एक की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गये। कवर्धा में इतनी बड़ी घटना हो गई और सरकार का एक भी मंत्री वहां दौरा करने नहीं पहुंचा। धमतरी में भाजपा नेता की पिटाई की गई। राज्य में बेखौफ गति से गांजा-शराब, हफीम की सप्ताई की जा रही है। नशे के कारोबार में कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत होने के कारण राज्य में अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है। कोरोना काल के समय छत्तीसगढ़ में लोग तिल-तिल कर मर रहे थे स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट थी इस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी तरह पत्थलगांव में भी घटना के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे। जिस तरह मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में जिन किसानों की गाड़ी में कुचलने से मौत हुई उन्हें 50-50 लाख रूपये सहायता राशि देने का ऐलान किया। ठीक इसी तरह पत्थलगांव के मृतक व घायलों को सहायता देने में सरकार की दोहरी नीति अपना रही है। जिलेवार अगर गढऩा करे तो गांजा तस्करी के मामले में राज्य सबसे आगे है। इसी तरह आदिवासी युवतियों से अनाचार के मामले भी बढ़े हैं। केन्द्र द्वारा सहायता के रूप में दिये गये खाद्यान्न में भी सरकार द्वारा डाका डाला गया। इस सरकार को जगाने के लिये युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा कैडल यात्रा निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान आर्थिक समृद्ध, कृषि क्षेत्र में भरोसा विसवास जागा : घनश्याम तिवारी
Next post शहर की गायिका माहुरी शर्मा के भजन ने सोशल मीडिया में मचाई धूम
error: Content is protected !!