खेती-बाड़ी के लिए किसानों को सही समय पर मिली बोनस की राशि
चिंता की लकीर हुई दूर, अच्छी फसल लेने के लिए करेंगे राशि का उपयोग
रायपुरदूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी श्री पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी श्री राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान का दो साल का बकाया बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता के साथ चिंता की लकीर भी मिट गई है। 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर बोनस राशि किसानों के खातों में दिया गया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सही समय पर बोनस राशि देकर खेती-बाड़ी की चिंता दूर कर दी है।
More Stories
गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियो के अर्जित-अवैध संपत्ति पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
➡️ आरोपीगण पिछले कई वर्षो से गांजा तस्करी में रहे है संलिप्त, आरोपियों की करीब डेढ करोड की संपत्ति की...
शोभा टाह फाउंडेशन के तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 को
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। स्व. श्रीमती शोभा टाह की 18 वीं पुण्यतिथि पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल...
छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल
रायपुर. छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में बड़ी पहल की है।...
बैंकिंग और सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिए दिशा-निर्देश
बिलासपुर . बिलासा गुड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें...
कोतवाली पुलिस ने फरार सटोरिया को पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित...
लायंस क्लब वसुंधरा ने मकर संक्रांति पर कुष्ठ रोगियों की बस्ती ब्रह्म आश्रम में किया सेवा कार्य
बिलासपुर. लायंस क्लब वसुंधरा बिलासपुर के क्लब सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के शुभ दान पर्व पर विभिन्न प्रकार की सेवा...