July 27, 2024

झेरिया यादव समाज रायपुर जिला ईकाई की बैठक बरौदा में संपन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर जिला इकाई का बैठक दिनांक 26/5/2024 दिन रविवार को ग्राम बरौदा के यादव भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष रामलाल यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर जिला के युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, जिला पदाधिकारी, परिक्षेत्र के पदाधिकारी, गौटिया, देवान, पंचगण, समाज सेवकगण व बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुगण शामिल हुये।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर जिला इकाई की बैठक शुरूआत में सबसे पहले छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के जिला पदाधिकारियों व स्वजातीय बंधुओ द्वारा भगवान राधा कृष्ण की छाया चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी जिला पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो, सभी परिक्षेत्र के सम्मानीय अध्यक्षगण व अन्य पदाधिकारियो का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें सभी जिला पदाधिकारियों व स्वजाति बंधुओ द्वारा सर्वसम्मति से समाज की एकता, संस्कार,संगठन व व्यवसाय को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष रामलाल यादव ने किया।
इस कार्यक्रम को सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज रायपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्यारे यादव, जिला युवा प्रकोष्ठ महामंत्री टेकराम यादव, महिला प्रकोष्ठ कांतिरानी यादव, जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष रोशन यादव, पथरीगढ परिक्षेत्र के अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव अर्जुन यादव, सहसचिव बिसेश यादव, जिला पदाधिकारी माखन लाल यादव, संरक्षक चिंताराम यादव, मनहरण यादव, बरौदा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप यादव, बरौदा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष गजानंद यादव, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विष्णु यादव, युवा प्रकोष्ठ के सचिव राजेश यादव, अरुण यादव, गोकुल यादव ,रामकुमार यादव, महेंद यादव, रवि यादव, बलराम यादव, परमानंद यादव, सेवाराम यादव, भिखारी यादव, रामजी यादव, पंचू यादव, बल्लू यादव, शत्रुहन यादव, भाउ राम यादव, लोकेश यादव, मोनेश यादव, संतोषी यादव, हीरा बाई यादव, सुलेखा यादव, चिंताराम यादव, जीवन यादव, कविता यादव, मोहित यादव, कोमल यादव, रूपेश यादव बड़ी संख्या में सदस्य एवं स्वजातीय बंधुगण उपस्थित थे।

 
कार्यक्रम का संचालन जयराम यादव ने किया व आभार प्रदर्शन व कार्यक्रम का समापन टेकराम यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माउंट आबू में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में डॉ. अमित विश्वास की पुस्त‍क ‘भूमंडलीकरण : मीडिया की आचार संहिता’ का हुआ विमोचन
Next post चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी, 650 यात्रियों को बिना दर्शन किए लौटना पड़ा
error: Content is protected !!