बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव पाल (संजू) बने सचिव; कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में संजीव पाल को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने संजीव पाल (संजू)को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संजीव पाल(संजू)ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा जिला अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *