May 3, 2024

आज के ही दिन वर्ष 1931 में महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया


आइए एक नजर डालते हैं 5 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1699- महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।
1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।
1851- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई।
1905- महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।
1916- ओडिशा के प्रसिद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म।
1918- सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
1931- महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।
1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन।
1959 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म।
1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
1983 – ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने
1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन।
1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।
1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।
2001 – कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
2006 – पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
2007 – अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन।
2018 – द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Amitabh Bachchan ने आंखों की हालत पर लिखा Emotional Post, कहा- दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं…
Next post अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट : धूम इलेवन टीम ने फाइनल में मारी बाजी, विजेता टीम को मिला 1 लाख 21 हजार का पुरस्कार
error: Content is protected !!