पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत 

 

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समझौते के लागू होने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी तथा अनसुलझे मुद्दों पर एक स्थायी अंतिम समझौते का मार्ग प्रशस्त होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध के कारण विश्व स्तर पर गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुए और कई देशों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने लिखा, “मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने पर अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। भारत को उम्मीद है कि इस समझौते से क्षेत्र में शांति-स्थिरता बहाल होगी और समुद्री व्यापार निर्बाध रूप से चल सकेगा।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अन्य विवादित मुद्दों को भी निरंतर बातचीत के जरिए सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!