May 3, 2024

पुरंदेश्वरी रमन, धरम, विष्णु देव के साथ धोखा कर रही है : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की खस्ता हालत और गुटबाजी से पुरंदेश्वरी खुद हताशा में लग रही है। उन्हें मालूम है वे एक कमजोर और बेलगाम सेना को लेकर लड़ाई लड़ने की कोशिश में लगी है लेकिन उनकी सेना को 15 सालों तक भ्रष्टाचार की लत लग गयी है। पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं है इसीलिये वे लगातार छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं को नीचा दिखाने का प्रयास करती रहती है। पुरंदेश्वरी को मालूम हो गया है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे नेताओं के ऊपर 15 साल की सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के दाग लगे है इसीलिये वे छत्तीसगढ़ का 2023 का विधानसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ने की बात करती है। उनको मालूम है भाजपा के इन दागी नेताओं को जनता 2018 के चुनाव में नकार चुकी है अतः इन पर दांव लगाने पर भाजपा वर्तमान के 14 सीटों तक भी नहीं पहुंच पा रही है इसीलिये पुरंदेश्वरी राज्य के भाजपा नेताओं पर बार-बार अविश्वास जताती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुरंदेश्वरी भाजपा के राज्य के पूरे शीर्ष नेताओं को धोखा दे रही है। 15 साल के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह जो अपने आपको पार्टी का छोटा चेहरा बताते है। उनको चेहरा मानने से इंकार कर रही है। धरमलाल कौशिक भाजपा विधायक दल के नेता है। पुरंदेश्वरी उनको चेहरा मानने से इंकार करती है। विष्णुदेव साय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है, आदिवासी नेता है। पुरंदेश्वरी उनको भी भाजपा का चेहरा नहीं मानती। यह इन नेताओं के साथ भाजपा नेतृत्व का धोखा नहीं तो और क्या है? पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के 2023 के चुनाव को मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहती है। क्या इसमें मोदी की भी सहमति है? 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हार की जवाबदेही क्या मोदी लेने को तैयार होंगे या फिर उस हार का ठीकरा भी राज्य के भाजपा नेताओं के सिर पर फोड़ा जायेगा?

पुरंदेश्वरी हसदेव अरण्य पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय जवाब दें कि हसदेव अरण्य की खदानों को मोदी सरकार ने कोल उत्खनन के लिये अलाट क्यों किया? केंद्र सरकार उसको निरस्त क्यों नहीं कर देती? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा है वहां के आदिवासियों के हितों का ध्यान रखे बिना वहां खुदाई नहीं होगी। आदिवासियों के हित भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। मोदी सरकार अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करें और कार्यवाही करें।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का मत स्पष्ट है कांग्रेस 2023 का चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूपेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं और उनके बेहतरीन क्रियान्वयन के दम पर लड़ेगी। कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान, मजदूर, युवा, आदिवासी, ओबीसी, अनुसूचित जाति, सभी वर्ग के लोग खुश है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां भाजपा के पास मुद्दे नहीं है। वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनसरोकारों के किसी मुद्दे को आज तक नहीं उठा पाई और न ही कांग्रेस सरकार पर भाजपा भ्रष्टाचार के एक भी प्रमाणिक आरोप लगा पाई है ऐसे में 2023 का चुनाव भाजपा के लिये 2018 की पुनरावृत्ति ही साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मोदी सरकार के 8 साल जनता बदहाल : कांग्रेस
Next post मेयर ने घुरू में एसएलआरएम सेंटर का लोकार्पण किया
error: Content is protected !!