सरकारी बंगलों में किया जा रहा रंग रोगन
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सरकारी बंगलों के बाहरी दीवारों में इन दिनों रंग रोगन किया जा रहा है। ताकि लोग पेड़ की छांव में बैठकर देश की संस्कृति व रहन सहन को समझ सके। सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगलों के दीवारों को पेंट लगाकर चित्र बनाया जा रहा है। शासकीय भवनों की साफ-सफाई के साथ साथ समय समय पर रंगाई-पोताई का जिम्मा पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाता है। सिविल लाइन क्षेत्र में हाईकोर्ट जज, कलेक्टर बंगला, कमिश्नर बंगला सहित सरकारी अधिकारियों के क्वाटर बनाया गया है। यहां इन दिनों साफ सफाई कर रंगाई पोताई का कार्य चल रहा है। बाहरी दीवारों में जन जीवन से जुड़े चित्रों को कलाकार बना रहे हैं। इन दीवालों को एक हर कोई रूक देख रहा है और फोटो भी खींच रहा है। सरकारी भवनों के बाहरी दीवारों को खूबसूरती सजाया जा रहा है। यहां हरे भरे पेड़ लगे होने से इन दीवारों की खूबसूरती और बढ़ गई है।