मामूली विवाद में सगे भाइयों ने युवक की कर दी हत्या
बिलासपुर। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दो सगे भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक की हत्या कर दी। लाश को छोडक़र दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। शव को जब्त कर अस्पताल भेज दिया।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर-46 नयापारा गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा (25) सोमवार की रात 11 बजे अपने साथियों के साथ नयापारा गली नंबर-1 में बैठा हुआ था। किसी बात पर युवकों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया कि वहां मौजूद दो सगे भाइयों ने बड़ा पत्थर उठाकर इरफान के पैर पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां से सभी लोग फरार हो गए। रात होने के कारण किसी को घटना के संबंध में जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ युवक का शव देखा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच करने पहुंची।
दो बड़े पत्थर जब्त किया गया
पुलिस की टीम ने घटना स्थल से दो बड़े पत्थर बरामद किया है, जिससे आरोपियों ने वार कर घटना को अंजाम दिया है। टीम ने घटनास्थल से कई सबूत एकत्र किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शुरू की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान बघीरा और नदीम खान, नईम खान के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है।


