शैलेश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन
https://youtu.be/7zf9WClIbNs
भाजपा शासन काल में थानेदार पिटते थे- शैलेश
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने आज एक बार पुन: अपना नामांकन दाखिल किया। कलेक्टोरेट परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा शासन काल में अपराध का बोल बाला था। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुशील पाठक हत्याकांड, पुलिस अधीक्षक गोलीकांड, गौरांग बोबडे हत्याकांड में भाजपा की जमकर किरकिरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। बिलासपुर में भी कांग्रेस जीत रही है। आंख फोड़वा, गर्भाशय कांड की घटना को जनता आज भी नहीं भुली है। विधायक शैलेश पाण्डेय ने देवकीनंदन दीक्षित चौक से रैली निकालकर गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
More Stories
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...
महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा
https://youtu.be/xsLmcMmLiVc बिलासपुर . महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,...
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने मतदाता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
बिलासपुर. संभागायुक्त महादेव कावरे एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों-कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के...