March 22, 2023
शांता फाउंडेशन ने रतनपुर में किया फल वितरण
बिलासपुर. शांता फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा दिनाँक 22.03.2023 नवरात्रि के शुभअवसर पर माँ महामाया नगरी रतनपुर में फल वितरण किया गया।
नवरात्रि के महापर्व प्रथम तिथि पर समाजसेवी नीरज गेमनानी के द्वारा महिला बहनों एवं अन्य जरूरतमन्दों को फल मिष्ठान वितरण किया गया। रुपाली पाण्डेय ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि आत्म सम्मान से जीना है तो शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाओ यदि आप सभी अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाएगी। तो इसी प्रकार से शोषण का शिकार होती रहेंगी। यदि आप सबके आस पास कोई भी महिला बहन के ऊपर अत्याचार या शोषण हो रहा है तो उसे गुप्त तरह से प्रशासन को अवगत कराएं जिससे उस महिला बहन को न्याय मिल सके। साथ ही साथ शांता फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे गौ सेवा जो निरंतर एक वर्ष से अधिक चल रही है उन पर एवं मानव सेवा जो कही भी कही पर हो सकती है वे कार्य को करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान शुभम पाण्डेय,दानेश्वर राजपूत उपस्थित रहे ।