May 23, 2024

शिवरीनारायण धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर देश में स्थान बनायेगा : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. भूपेश बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजना रामवनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, सचिव पर्यटन छत्तीसगढ़ शासन अम्बलगन पी., प्रबंधक संचालक अनिल साहू, कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा जितेन्द्र शुक्ला पहुंचे। महानदी तट पर विकास कार्यों अवलोकन किया, भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होने वाली जगह का निरीक्षण किया और टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जांजगीर राघवेन्द्र सिंह, एआईसीसी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, धर्मेश शर्मा, अभिषेक सुल्तानिया सहित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित थे।


अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ एक महत्वकांक्षी योजना है, माता कौशिल्या और भगवान राम के मंदिर के सौंदर्यीकरण के बाद नदी तट पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, आगामी रामनवमी 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। भगवान शिवरीनारायण का प्रसिद्ध स्थल शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ पर्यटन के साथ-साथ ही देश के पर्यटन में अपना एक स्थान बनायेगा। सचिव अम्बलगन पी. ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने हेतु कहा। शिवरीनारायण पहुंचने पर पर्यटन मण्डल अध्यक्ष का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
Next post बिल्हा जनपद सीईओ व विकासखंड समन्वयक को झटका : आवास योजना राशि में गड़बड़ी का आरोप, जिला पंचायत सीईओ ने थमाया नोटिस
error: Content is protected !!