May 4, 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। इस दिन प्रतिवर्ष अधर्म और बुराई के नाश के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के साथ हमें अपने अंदर बसी बुराइयों से मुक्ति का भी संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के द्वारा रतनपुर महामाया मंदिर व भैरव बाबा में फल का वितरण किया
Next post जनता के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले ही बंद कमरों में गुप्त बैठक करते हैं
error: Content is protected !!