बिलासपुर. जिले के घने जंगलों और दुर्गम अंचलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) बैगा और बिरहोर समुदायों के लिए कभी बीमारी के समय अस्पताल पहुंचना एक बड़ी चुनौती हुआ करता था। संसाधनों की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं अक्सर इन गाँवों तक पहुँचने से पहले ही