किसान पंजीयन, गिरदावरी सुधार और फार्मर आईडी के काम अटकने की चिंता; सरकार तत्काल निकाले समाधान रायपुर.  छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारियां प्रभावित होने की आशंका को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने चिंता जताई है। धान खरीदी किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।