April 9, 2021
कोरोना महामारी को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्टर से की विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की अगुवाई में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर सारांश मित्तर से मिलकर बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में धरमलाल कौशिक के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक

