May 9, 2024

“एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के आयोजन को सफल बनाने संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न”

बिलासपुर.  संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय निकाय के आहवाहन पर आगामी 07 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने संयुक्त मोर्चा बिलासपुर की रविवार 03 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक पुराने कम्पोजिट बिल्डींग के कक्ष क्रमांक 6 में आयोजित की गई।
विदित हो कि प्रदेश के राज्य शासन के द्वारा शासकीय सेवकों के मांगो के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। 5 सूत्रीय मांगों जिसमें प्रमुख रूप से गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, पिंगवा की रिपोर्ट का सार्वजनिक प्रकाशन, 4 स्तरीय वेतनमान तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष किये जाने मांग को लेकर 07 जुलाई को नेहरू चौक विलासपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा जावेगा। आंदोलन की तैयारी एवं सफल आयोजन हेतु मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किया गया। जिसके अन्तर्गत जिले के समस्त कार्यालयों एवं विद्यालयों को बंद कराने 04 जुलाई से 06 जुलाई तक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल होने सम्पर्क किया जावेगा। इसी क्रम में 05 जुलाई को शहरी एवं अरपा पार कार्यालय में सम्पर्क करने हेतु पदाधिकारियों को दोपहर 12.00 बजे पुराने कम्पोजिट बिल्डींग प्रांगण में उपस्थित होने को कहा गया है। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने जिले के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होन का अहवाहन करते हुए प्रदर्शन स्थल में अपने अधिकाधिक उपस्थिति देने की अपील की गई।
आज की बैठक में जी. आर. चन्द्रा, डॉ. बी.पी. सोनी, रजनीश तिवारी, सुनील यादव, किशोर शर्मा, राजेन्द्र दवे, डॉ. अजय कौशिक, राजेश पाण्डेय, रविन्द्र तिवारी, बिन्द्रा प्रसाद, धीरज पलेरिया, रमेश द्विवेदी, आलोक परांजपे, राम कुमार यादव, गोपाल ध्रुव, सी. के. महिलांगे, के. बैरागी, डॉ. रत्ना मिश्रा, चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रशांत मोकासे, श्रवण कश्यप, अश्वनी कुर्रे, कैलाश गजभीये, राजेश कश्यप, चंद्रशेखर यादव, हिमाचल साहू, दिलीप पाण्डेय, रामकृष्ण साहू मुरीतराम साहू, अशोक ब्रम्हभट्ट, लवकांत द्विवेदी, एस के खाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का सिंगापूर रोड एवं थेरुबाली रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा
Next post लायंस क्लब गोल्ड ने सीए व डॉक्टरों का किया सम्मान
error: Content is protected !!