May 10, 2024

तालापारा के लोगों ने पेय जल की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन, मटका तोड़ा

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. शहर में चारो ओर पेय जल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बोर बंद पड़ा है, पाइप लाइन में पानी नही आ रहा है। हालत ये हो गए हैं कि आम जनता की समस्या का निदान सत्ता धारी पार्टी के पार्षद भी नहीं करा पा रहे है। ताला पारा की सैकड़ों महिलाओं के साथ वार्ड पार्षद आज नगर निगम कार्यालय विकास भवन पहुंचे। नगर निगम आयुक्त दफ्तर के बाहर सैकड़ों महिलाएं खाली मटकी लेकर पेय जल की मांग करते हुए जमकर हल्ला बोला।  वार्ड पार्षद रामा बघेल ने नगर निगम आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नेतागिरी कर रहे हैं चुने हुए पार्षदों की समस्याओं को सुनने की बजाए उल्टे पार्षदों को तमीज सीखा रहे हैं। जिस समय तालापारा के लोग आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे, उस दौरान आयुक्त अपने दफ्तर में नहीं थे संबंधित अधिकारियों को मौके पर ज्ञापन सौंपा गया। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के नाम सौंपे गए ज्ञापन को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने 10 दिनों के भीतर समस्या सुलझा ने का आश्वासन दिया है।
वार्ड क्रमांक 25 तालापारा में पेयजल की समस्या लगभग आठ 9 महीने से है। भीषण गर्मी में वार्ड के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल की समस्या यहां नहीं सुधारी जा रही है। प्रशासनिक व्यवस्था से तंग आ चुके वार्ड के लोगों ने आज दोपहर 1:00 बजे महिलाओं और बच्चों के साथ विकास भवन आयुक्त कार्यालय पहुंचे। खाली मटकी लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि तालापारा में पिछले दिनों दूषित जल के कारण डायरिया फैला हुआ था, यहां अभी भी समस्या जस की तस है। बोर बंद पड़ा हुआ है, नलों में पानी नहीं आ रहा है। केवल तीन बोर चालू हैं और चार बार बंद हैं। पानी के लिए लोग जूझ रहे हैं। खाना पूर्ति करने के टैंकर से पानी दी जाती हैं, मूल समस्या पर ध्यान नहीं जा रहा है। दस दिनों में अगर बोर चालू नहीं कराया गया तो फिर से नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

नेतागिरा करना है तो चुनाव लडे आयुक्त: रामा बघेल
वार्ड पार्षद रामा बघेल ने आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नेतागिरी कर रहे हैं। मुझे जनता ने चुना है और मैं जनता के लिए काम कर रहा हु। आयुक्त को भी आम लोगो की समस्या सुननी चाहिए लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है और हमे बात करने की तमीज सीखा रहे हैं। उन्हे नेतागिरी करना है तो वे भी चुनाव लडे और नेतागिरी करे। पद में बैठना है तो आम जनता की समस्या को सुनना उनका कार्यत्व्य हैं।
करबला में पानी की किल्लत
संत रविदास नगर करबला में भी पेय जल की समस्या से लोग जूझ रहे है। एल्डर मेन अखिलेश गुप्ता ने जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की है। शहर में चारो ओर पेय जल की समस्या है। हर साल गर्मी के दिनों में खासकर पानी की समस्या को लेकर लोग नगर निगम कार्यालय आते है। समय रहते निगम के अधिकारी सजग नही होते जिसके चलते आम जनता को परेशानी होती है।
महिलाओं ने तोड़ी मटकी
तालापारा की सैकड़ों महिलाएं अपने पार्षद के साथ मटकी लेकर विकास भवन पहुंची थी। जल समस्या से आक्रोषित महिलाओं ने विकास भवन के अंदर मटकी तोड़ी और मुख्य द्वार के सामने भी प्रदर्शन करते हुए मटकी तोड़ी  और वापस लोट गई। महिलाओं ने पानी टैंकर नही बोर की मांग करते हुए दस दिनों में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन की चेवावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिवंगत मनोज भालाधरे को जल्दी इंसाफ नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन
Next post ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 से 30 मई तक
error: Content is protected !!