April 27, 2024

दाल मिल मालिक का डेढ लाख लेकर भाग गया नौकर

File Photo

बिलासपुर. दाल मिल मालिक के बिक्री रकम 1 लाख 53 हजार 280 रुपए को लेकर कर्मचारी गोंदिया भाग गया। मिल संचालक की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज किया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा सिंधी कालोनी निवासी विशनदास वाधवानी पिता थावरदास वाधवानी 57 वर्ष सेक्टर सी सिरगिट्टी में श्रीराम दाल मिल का संचालन करते है। दाल मिल से अरहर दाल का थोक में व्यापार विहार के व्यापारियों को बिक्री करते है। व्यापारियों से बिक्री रकम की वसूली का काम विजय उर्फ रूपेश डोडानी विगत पांच माह से करते आ रहा था। विजय डोडानी प्रतिदिन शाम 5 बजे व्यापार विहार पैसा वसूली के लिए जाता था। व्यापारीयों से पैसा वसूल कर रात 8 बजे घर आकर पैसा जमा करता था। 9 अगस्त को शाम 5 बजे दाल मिल से पैसा वसूल करने विजय व्यापार विहार गया था रात 8 बजे पैसा जमा करने विजय घर नहीं आया। संचालक ने मोबाईल से विजय से संपर्क किया। तब उसका मोबाईल बंद बताया। उन्होंने विजय के घर गए। वह घर में नहीं मिला। 10 अगस्त की रात 10 बजे मोबाइल के माध्यम से विजय से बात हुई। विजय ने बताया कि 9 अगस्त को 15 हजार रू जय दुर्गा ट्रेडलिग व्यापार विहार बडी पार्कींग व 46 हजार 750 रुपए श्री राम ट्रेडर्स कोरबा का सुरेश दलाल से जमा 25 हजार रुपए पूजा ट्रेडर्स व्यापार विहार से 17 हजार 10 रुपए साई संतराम ट्रेडर्स व 49 हजार 52० रुपए सांई राम ट्रेडर्स व्यापार विहार से कुल 1 लाख 53 हजार 280 रुपए वसुल कर अपने पास रखकर गोंदिया चला गया हूं। 3-4 दिन बाद वापस आकर पैसा जमा कर दूंगा, लेकिन अभी तक विजय वापस नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यातायात पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान
Next post आयुष्मान व खूबचंद बघेल योजना से मरीजों को मिल रहा लाभ : महापौर
error: Content is protected !!