
रामवन पथ गमन के सहारे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का राजनीतिजक उपयोग कर रही प्रदेश सरकार – अमर अग्रवाल
Read Time:3 Minute, 7 Second
बिलासपुर. राम के नाम का विज्ञापनी सहारा लेने वाली सरकार की भगवान राम के बहाने रामायण में कितनी आस्था रखती है इसका उदाहरण सहित व्याख्यान फुल पेज की कलरफुल समाचार और होर्डिंग्स में देखा जा सकता है। राम वन पथ गमन मान्यताओ के अनुसार धार्मिक आस्था के महत्व में वे इलाके जहां से वनवास के दौरान भगवान राम सीता होकर गुजरे थे या पड़ाव डाला था.रामायण के मुताबिक भगवान राम ने वनवास का वक्त दंडकारण्य में बिताया। कोरिया जिले से सुकमा तक राम वन गमन पथ के कुल लम्बाई लगभग 2260 किलोमीटर है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राम के वनवास काल से संबंधित 75 स्थानों को चिन्हित कर उन्हें नये पर्यटन सर्किट के रुप में आपस में जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित कोरिया जिले हर चौका से लेकर दक्षिण के सुकमा जिले तक 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण तथा विकास किया जाना है।राम वन गमन पथ के प्रथम चरण के लिए नौ स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अंबिकापुर), शिवरी नारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी) राजिम, सिहावा-साऋषि आश्रम, जगदलपुर शामिल है। सीतामढ़ी के बाद जांजगीर जिले में शिवरीनारायण के महामात्य से सभी जानते हैं। जांजगीर चांपा जिले के इस स्थान पर रुककर भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां जोक, महानदी और शिवनाथ नदी का संगम है। यहां नर-नारायण और शबरी का मंदिर भी है।
हिंदुत्व के जरिए वैतरणी पार करने के चक्कर में प्रदेश की सरकार अपने विज्ञापन एवं होर्डिंग्स में शिवरीनारायण के महामात्य की अवहेलना कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी जन भी राज्य इकाई की कार्यशैली से स्तब्ध है। वास्तव में रामवनपथ गमन के सहारे प्रदेश की सरकार राजनीतिक लाभ के लिए श्री राम को आत्मसात करने का दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा जो लोग भगवान राम को काल्पनिक मानते थे,वे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का उपयोग राम वन गमन के सहारे सत्ता की चाबी ढूंढने के लिए कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ के लोग यह भलीभांति जानते है।
ReplyForward
|
More Stories
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं
भिलौनी के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की लगाई गुहार मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीसी के जरिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 85 करोड़ रूपये के 8...
छत्तीसगढ़ी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की है जरूरत- काजल पाण्डेय
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राज्य सरकार से सहयोग मिलना चाहिए ताकि लोग लोक कला की ओर रूख कर...
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं
भिलौनी के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की लगाई गुहार मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने...
न्यायालय में प्रकरण लंबित होने व आवेदिका और अनावेदक दोनों पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध
पति-पत्नी के बीच तीन साल से बातचीत न होने पर तलाक लेना बेहतर : डॉ. किरणमयी नायक सुनवाई में 37...
भाजपा के परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आ गये पर छत्तीसगढ़ को मिला क्या?
रायपुर. भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्रियों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ...
Average Rating