Life की ढेरों परेशानियां दूर करते हैं ये Plants, सावन में लगाएंगे तो चमक जाएगी किस्‍मत


नई दिल्‍ली. सावन का महीना (Sawan Month) शिव जी भक्ति के लिहाज से तो बहुत खास होता ही है, साथ ही यह महीना नए जीवन की शुरुआत का महीना भी माना जाता है. इस समय में पौधे लगाने से पुण्‍य तो मिलता ही है, साथ ही पर्यावरण (Environment) को भी फायदा पहुंचता है. आज हम जानते हैं कि इस महीने में कौन से पौधे (Plants) लगाने से सबसे ज्‍यादा लाभ होता है.

सावन महीने में लगाएं ये पौधे 

तुलसी का पौधा: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्‍वपूर्ण और शुभ बताया गया है. इस धर्म के अधिकांश अनुयायियों के घर में तुलसी का पौधा होता है. यदि आपके घर में पौधा नहीं है या आप एक और पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सावन का महीना सबसे शुभ है. इस पौधे के नीचे रोजाना दीपक लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार निरोगी रहता है.

अनार का पौधा: सावन महीने में अनार का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है, लेकिन ख्‍याल रखें कि इसे रात के समय में लगाएं. इसे घर के सामने लगाने से घर की नकारात्‍मक ऊर्जा खत्‍म होती है.

केले का पौधा: सावन महीने की एकादशी या गुरुवार के दिन केले का पेड़ लगा सकते हैं. केले का पेड़ वास्‍तु के लिहाज से घर में लगाना शुभ नहीं होता है लेकिन इसे घर के पीछे या छत के पीछे लगाने से कोई नुकसान नहीं है. पेड़ लगाने के बाद उसमें रोजाना जल चढ़ाएं, इससे मैरिड लाइफ की समस्‍याएं दूर होंगी. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा.

गूलर का पौधा: गूलर को ज्‍योतिष में चमत्‍कारी पेड़ बताया गया है. सावन महीने में गूलर का पौधा लगाने से जिंदगी में सुख-शांति आएगी.

शमी का पौधा: सावन महीने के शनिवार को घर के मेन गेट के बायीं ओर शमी का पौधा लगाएं. इससे शनि दोष से राहत मिलेगी और कई समस्‍याएं दूर होंगी.

पीपल का पौधा: सावन महीने के गुरुवार को पीपल का पौधा लगाने से घर में खुशहाली आएगी. लेकिन यह पौधा अपने घर में गलती से भी न लगाए़ं, बल्कि पार्क में, मंदिर के पास, सड़क के किनारे लगाएं.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *