Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
January 23, 2021
Homeदेश विदेशTwitter पर शुरू हो गया है Blue Tick Verification, फटाफट जानें Verified Account लेने का Process

Twitter पर शुरू हो गया है Blue Tick Verification, फटाफट जानें Verified Account लेने का Process

By News Desk देश विदेश  0 Comments


नई दिल्ली. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर हर कोई एक वेरिफाइड अकाउंट (Verified Account) चाहता है. पिछले कई सालों से यूजर्स के लिए Blue Tick Verification बंद था. लेकिन अब आपको इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है. Twitter ने Blue Tick Verification प्रोसेस शुरू कर दिया है. जानिए कैसे मिलेगा वेरिफाइड अकाउंट…

आज से शुरू हुआ प्रोसेस
जैसे की पहले ही घोषणा हो चुकी है, Twitter ने आज से Blue Tick Verification का प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज ट्विटर ने ट्वीट के जरिए सभी वेरिफाइड अकाउंट होल्डर्स से कहा है कि अपना स्टेट्स चेक करें. जो Twitter Account एक्टिव नहीं होंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा.

किन यूजर्स का अकाउंट होगा ब्लू टिक वेरिफाइड?
Twitter के मुताबिक, किसी भी अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए उस अकाउंट का ऐक्टिव होना जरूरी है. साथ ही साथ वह अकाउंट जिस यूजर का है, वह एक चर्चित (notable) चेहरा होना चाहिए. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इसके लिए कुल 6 तरह की कैटेगरी बनाई है.

– सरकार (राज्य या केन्द्र)

– कंपनी, ब्रांड्स और बिना लाभ कमाने वाले संस्थान (non-profit Organisation)

– न्यूज संस्थान और पत्रकार

– एंटरटेनमेंट या मनोरंजन जगत के चेहरे

– स्पोर्ट्स और esports के चेहरे

– ऐक्टिविस्ट, ऑर्गनाइजर्स और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति

Twitter ने बताया कि उसे इनके अलावा कई और अकाउंट्स को इसमें शामिल करने का सुझाव मिला है. इन अकाउंट्स में शिक्षा के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोग, साइंटिस्ट्स और धार्मिक गुरु आदि शामिल हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म इन कैटेगरी को साल के अंत तक शामिल कर सकता है. फिलहाल ये सभी ऐक्टिविस्ट और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं.

इन अकाउंट्स का वेरिफाइड स्टेटस होगा खत्म
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने यह भी बताया कि कई वेरिफाइड अकाउंट्स जो अब इसके लिए योग्य नहीं हैं, उनके वेरिफाइड स्टेटस को हटाया जाएगा. उदाहरण के तौर पर वे यूजर जो पहले किसी सरकार का हिस्सा रहे हैं, मगर अब वे सरकार से संबंध नहीं रखते हैं, उनका ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाया जा सकता है. साथ ही चर्चित लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके अकाउंट्स से भी अब ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाया जा सकता है. बता दें कि नवंबर 2017 में ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया था, जिसे अब फिर से शुरू किया गया है.

कैसे करें अप्लाई?
Twitter ने इसके लिए एक पोर्टल बनाया है जहां यूजर को अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स और निजी जानकारियां सबमिट करनी होती हैं. अगर आप भी ट्विटर की ऊपर बताई गई 6 कैटेगरी में आते हैं, तो आप ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं. नीचे जानें इसका तरीका:

– अपने अकाउंट में लॉग-इन करें. इसके बाद आपको अपने अकाउंट सेटिंग्स में जाकर रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन (Request Verification) के लिए आवेदन देना होगा.

– जैसे ही आप वेरिफिकेशन के लिए आवेदन देने के लिए क्लिक या टैप करेंगे, यह एक नए पेज पर रिडायरेक्ट करेगा, जहां जाकर आप अपनी जानकारियां सबमिट कर सकते हैं.

– अगर Twitter आपकी सबमिट की गई जानकारी से संतुष्ट हो जाएगा, तो आपको ब्लू टिक वेरिफिकेशन (Blue Tick Verification) का तमगा (Badge) मिल जाएगा.

Tags:How to get blue Tick on Twitter, Twitter Bule tick Verification, Twitter verfication, twitter verified account, Verified Account

Related Posts

हिंदी विश्वविद्यालय में ‘अद्वैत पथ’ नाटक का मंचन

 मतगणना सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर तृणमूल कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट

सेल्फी की सनक में जीते-जागते मगरमच्छ को समझ लिया प्लास्टिक, फिर हुआ कुछ भयानक

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- वंदेमातरम् के अपमान पर मांगे माफी कांग्रेस
  • महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
  • अपोलो अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारियों को डायलिसिस व कैंसर उपचार की सुविधा
  • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
  • चाकू की नोक पर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • आजादी के जश्न के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों ने याद किया पत्रकारिता की गौरवशाली विरासत
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ है.. कांग्रेस
  • शिक्षकों के पेंशन की गणना में 2018 के संविलियन से पहले के सेवा अवधि को शामिल करें सरकार – कांग्रेस
  • भूमिहार बाह्मण समाज ने शान से फहराया तिरंगा  
  • देश बड़े सपनों और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने ध्वज वंदन कर दी सलामी
  • लायंस क्लब वसुंधरा ने किया ध्वजारोहण
  • कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण
  • एनटीपीसी सीपत में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश
  • बोल बम की आड़ में हथियार लेकर लौट रहे थे युवक, गिरफ्तार
  • शहर को जल्द मिलेगी ऑटोमेटेड पार्किंग, नंबर प्लेट से ऑटोमेटिक मिलेगी पर्ची
  • खम्हरिया में लाखो की चोरी, सीपत पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
  • 15 अगस्त 2026 की सुबह
  • कोविड वैक्सीन कहां से लगवाई; जनगणना 2027 में पहली बार पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात
  • ओटीपी बताने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ब्लैक में बेचने का लगाया आरोप
  • रतनपुर थाने को गोद लेने के बाद पहली बार पहुंचे डीजीपी गौतम
  •  छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन
  • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पहुंच रही जन-जन तक

Follow us on X

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑