May 5, 2024

उत्कर्ष वर्मा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष

रायपुर. वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता उत्कर्ष वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की उत्कर्ष वर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुये सक्रिय रूप से समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के हित में लगातार महत्वपूर्ण कार्य करते रहे है। इनके अनुभव को देखते हुये कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस नियुक्ति के लिये उत्कर्ष वर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है साथ छत्तीसगढ़ के जनता एवं व्यापारीगणों के हित के लिये सदैव तत्पर एवं संघर्षरत रहते हुये कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तीज, गणेश चतुर्थी के पहले 58 ट्रेनों को रद्ध करना हिन्दु त्यौहार विरोधी मानसिकता का परिचायक : अभय नारायण राय
Next post 7 सितंबर से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा
error: Content is protected !!