May 18, 2026
केरल में वीडी सतीशन बने नए मुख्यमंत्री
केरल को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कुछ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सतीशन की शपथ के बाद राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई शीर्ष नेता मौजूद हैं.


