May 3, 2024

VIDEO : भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने के सामने किया धरना प्रदर्शन


बिलासपुर/अनिश गंधर्व. भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाना के सामने दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया। भूपेश सरकार के खिलाफ हाथ में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि टुलकिट (गुप्तदस्तावेज) के माध्यम से भाजपा नेताओं पर मुकदमा चलाने का पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से हुए पुलिसिया पूछताछ के बाद भाजपा नेता सड़क पर उतर आये हैं। वे गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं।

मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना काल होने के बाद भी सियासी पारा गर्माया हुआ है। भाजपा नेता टुलकिट का जोरदार विरोध कर रहे हैं। नेता अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन करने के बाद अब सीधे सड़क पर उतर आये हैं। कांग्रेसियों पर गुण्डागर्दी का अरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि टुलकिट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर कांग्रेस देश के खिलाफ षणयंत्र रच रही है वहीं भाजपा नेताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करा रही है। लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की कांंग्रेस सरकार हत्या करने पर उतारू हो गई है। सिविल लाइन थाना के सामने धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमार एक साथ बैठे रहे। इसके अलावा धरना स्थल पर कुर्सी नहीं रखी गई थी। जबकि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और बिलासपुर सांसद अरूण साव साढ़े तीन बजे तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे थे। लॉकडाउन होने के कारण भाजपा के कार्यकर्ता सिविल लाइन के आसपास धूम रहे थे।

कांग्रेसी नेता लेते रहे टोह
सिविल लाइन थाना के सामने भाजपा नेताओं का धरना प्रदर्शन चल रहा था। धरना स्थल के आस पास कांग्रेसी नेता पल पल की खबर लेते दिखे। लॉक डाउन में किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं का सहयोग तो नहीं किया जा रहा है इस पर भी गौर किया जाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जरूरतमंद तीन परिवारों को सूखा राशन और नगद राशि दी गई
Next post कोरोना टीकाकरण में कौशल्या माता के मायके वासियों के साथ कैकई जैसा व्यवहार कर रही है मोदी सरकार
error: Content is protected !!